गांव -गांव गली -गली घूम-घूम कर गांजा बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों ,,न्यायालय पेश किया,, नहीं मिली बेल,, जाना पड़ा जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गांव -गांव गली -गली घूम-घूम कर गांजा बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथों ,,न्यायालय पेश किया,, नहीं मिली बेल,, जाना पड़ा जेल

 

घूम घूम कर गांजा बेचने वाला आरोपी पकड़ाया

 

स्वपना माधवानी, नवभारत टाइम्स 24×7.in गुरुर ब्लॉक प्रमुख 

 

               

स्वपना माधवानी गुरुर ब्लाक प्रमुख

गुरुर, (स्वपना माधवानी, नवभारत टाइम्स 24×7.in गुरुर ब्लॉक प्रमुख )  पुरूर पुलिस ने घुम-घुम गांजा बिक्री करने वाले को पकड़ा है। घटना में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में सीलबंद कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 03.090 कि०ग्रा० व सफेद रंग की कपडे का थैला, प्लास्टिक की झिल्ली एवं कागज सीलबंद कुल वजनी 150 ग्राम एवं आरोपी के कब्जे से 800/ रूपये कुल जुमला किमती 30,800 / रूपये को जप्त किया गया। आरोपी लुकेश मरकाम पिता भुखन मरर्काम उम्र 32 वर्ष जाति गोड़ साकिन कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई। गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। 17. मार्च के 11.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कनेरी मनेरी पारा में लुकेश मरकाम अपने घर के सामने एक सफेद रंग के कपडे के थैला में गांजा रखा है व गांजा का पुड़िया बना-बना कर बेच रहा है, हमराह स्टाफ के रवाना होकर ग्राम कनेरी मनेरी पारा पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के पास बैठा है बाजू में सफेद रंग का कपडे का थैला रखा हुआ है, अचानक पुलिस को देखकर हडबडाकर भागने की कोशिश किया ।जिसे हमराह स्टाफ के पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम लुकेश मरकाम पिता भूखन मरकाम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा का रहने वाला बताया। एवं अपने कब्जे में रखे एक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताया। जिसे पुडिया बनाकर विक्रय करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में सीलबंद कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 03.090 कि०ग्रा० व सफेद रंग की कपडे का थैला, प्लास्टिक की झिल्ली एवं कागज सीलबंद कुल वजनी 150 ग्राम एवं आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 800/ रूपये कुल जुमला किमती 30,800 / रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 46/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी. लुकेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक लिखन कुमार साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, महेन्द्र जैन, किशोर साहू, गुणेश यादव, कुलदीप नागवंशी, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही,,000

स्वपना माधवानी गुरुर ब्लाक प्रमुख

स्वपना माधवानी, नवभारत टाइम्स 24×7.in गुरुर ब्लॉक प्रमुख 

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *