*नक्सली हमले में मृतकों के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की*

*एक सप्ताह में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की नक्सलियों ने की हत्या*
बीजापुर 10 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप विधायक श्री किरण देव, श्री पवन साय एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे हैलिकॉप्टर से सर्वप्रथम जांगला पहुंचकर मृतक कैलाश नाग के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर इस दुख के घड़ी ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात बीजापुर स्थित स्वर्गीय श्री तिरुपति कटला के घर पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किए।इस दौरान उनके परिजनों से
मिलकर संवेदना व्यक्त किए। परिजनों ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ज्ञात हो कि इसी महीने में एक सप्ताह के भीतर दो लोगों की नक्सलियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसमें 01 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने गए श्री तिरुपति कटला को तोयनार में हत्या कर दी गई और 06 मार्च को श्री कैलाश नाग की हत्या कर तालाब निर्माण में लगे उनके जेसीबी वाहन को आग लगा दी गई। गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के इस कायराना हरकत की कड़ी निन्दा की बस्तर के विकास में नक्सल विचार धारा सबसे बड़ी बाधक बताया।इस दौरान पूर्व वन मंत्री श्री महेश गागड़ा, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नरेश नंदनवार सहित जनप्रतिनिधी एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण जिले के मीडिया प्रतिनिधि गण मौजूद थे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal















Total Users : 8166275
Total views : 8192672