करुणा सागर सरायपाली। ग्राम बलौदा में गुरुवार शाम को संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जय भीम युवा संगठन द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ ली।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का अधिकार देता है। बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को संविधान को सिर्फ किताब में नहीं, बल्कि अपने जीवन में उतारना चाहिए।
इस अवसर पर जय भीम युवा संगठन के अध्यक्ष श्री चुलचंद्र सोना, उपाध्यक्ष वंशज नाग एवं चतुर डडसेना, पबीर बारिक, मुकेश नाग, आकाश दीवान, कौशल रौतिया, भजकिशोर रौतिया, तोवेश रौतिया, सरोज सोना, धनीराम रौतिया* एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: Deepak Mittal









