नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। इनमें बिहार, मेघालय और उत्तर बंगाल के इलाके शामिल हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, नेपाल के कोशी प्रांत में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास आया।
भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल के उस इलाके में बताया गया है, जो सिक्किम की सीमा के नजदीक है। ऐसे में पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है।
Author: Deepak Mittal







