छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है




जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया AICC सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में नए प्रभारी सचिवों की टीम काम करेगी।
Author: Deepak Mittal








