बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट, बीएसई (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल की जांच के साथ ही धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
Author: Deepak Mittal









