कंटेनर वाहन में लदे चांवल कट्टे के साथ गांजा छिपाकर तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

करुणा सागर सरायपाली।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 02-11-2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक कंटेनर वाहन क्रमांक WB 19 L-3059 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकरओडिसा से खम्हारपाली बैरियर होते हुये सरायपाली से होकर रायपुर की ओर जायेगी।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये ANTF व थाना सरायपाली पुलिस टीम खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास, कंटेनर वाहन का इंतजार करने लगे। मुखबीर के बताये अनुसार कंटेनर आते दिखा जिसे रोककर उसमें बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम 1- अमनदीप पिता शिवकुमार दीप उम्र 27 साल पता लोहन्दा सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) व लल्लू यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल पता हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला बताये।

कंटेनर वाहन क्रमांक WB 19 L 3059 में रखे सामान के बारे में पुछताछ करने पर चांवल के कट्टे होना बताया गया। संदेह होने पर गवाहों के समक्ष उक्त कंटेनर खोलकर तलाशी लेने पर करीब 300 बोरी चांवल कट्टो के साथ रखा हुआ, कुल 04 बोरी में 117 पैकेट, टोटल 120.960 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, (कीमती 60 लाख 48 हजार रू.) बरामद किया गया।

आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर थाना सरायपाली में अप.क्र. 376/26 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। मामले में इंड टू इंड कार्यवाही के तहत् सोर्स लेकर डेस्टिनेशन तक की प्रत्येक कड़ी तक कार्यवाही हेतु जाॅंच कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
(गांजा परिवहनकर्ता)
01- अमनदीप पिता शिवकुमार दीप उम्र 27 साल पता लोहन्दा सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)।
02- लल्लू यादव पिता उमाशंकर यादव उम्र 24 साल पता हटिया रामनाथ थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)।

जप्त सामग्री-
01- 120.960 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 60 लाख 48 हजार रू।
02- एक कंटेनर (कीमती लगभग 30,00,000 रूपये)।
03- 02 नग मोबाईल किमत करीब 10,000 रूपये।

जुमला 01 करोड रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *