सरायपाली। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का इस वर्ष भी भव्य शुभारंभ हो गया है। ग्राम चकरदा में चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब चकरदा के तत्वावधान में ईडन गार्डन मैदान में इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ।
टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह था। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तुलाराम, मयाराम, जोईधा, राजेन्द्र पटेल, कमलेश पटेल, डिग्री पटेल, गोवर्धन पटेल, अशोक पटेल, संता पटेल, अजान खान, चैन सिंह सिदार सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित थे।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास की कई नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं और आने वाले दिनों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
Author: Deepak Mittal









