रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के आवास पर भी पहुंची। जानकारी के अनुसार, राजधानी में 3 से 4 अलग-अलग स्थानों पर ED की टीमें जांच कार्रवाई कर रही हैं।
सुबह से ही ED के अधिकारी विभिन्न ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में अनवर ढेबर के घर पर भी छापेमारी की गई। कार्रवाई के मद्देनजर उनके आवास के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
फिलहाल ED की इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
Author: Deepak Mittal









