करुणा सागर सरायपाली । एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने के निर्देश पर कार्यवाही तेज करते हुए सिंघोडा थाना पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 80/2026 धारा 20(B)(II) (C),29(1) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गांजा मंगाने वाले (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी संग्राम ऊर्फ चंदन सिंह पिता अनंत सिंह उम्र 42 साल साकिन A1006 लाईफ रिपब्लिक कालटे पाटिल NG वाडे पुणे थाना वाकर जिला पुणे महराष्ट्र हाल CCL कॉलोनी रायगढ से गिरफ्तार करने मे पुलिस को सफलता मिली है।
मामला इस प्रकार से है कि दिनांक 24/07/2026 को थाना सिंघोडा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रही एक सिल्वर कलर का JETTA कार क्रमांक MH 02 CD 3140 की नाकाबंदी कर वाहन चालक श्रवण कुमार यादव पिता रामपति यादव उम्र 39 साल साकिन अमाव थाना चैनपुर जिला कैमुर बिहार के वाहन से 37.940 किलो गांजा (किमती 18,97,000 रुपये), बरामद कर जप्त किया गया था। जिस पर थाना में मामला दर्ज करते हुए गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सिल्वर कलर का JETTA कार क्रमांक MH 02 CD 3140 (कीमती 6,00,000 रूपये) एवं 02 नग मोबाईल कीमती 6000 रूपये सहित, जुमला 25,03,000 रूपये की संपत्ति जप्त कर व आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था।
मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना करते हुए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से संकलित जानकारी एवम जप्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गान्जा मंगाने वाला (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी संग्राम ऊर्फ चंदन सिंह पिता अनंत सिंह उम्र 42 साल साकिन A1006 लाईफ रिपब्लिक कालटे पाटिल NG वाडे पुणे थाना वाकर जिला पुणे महराष्ट्र हाल CCL कॉलोनी रायगढ को दिनांक 23-10-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेंजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(गान्जा मंगाने वाला(मुख्य सोर्स)
01- संग्राम ऊर्फ चंदन सिंह पिता अनंत सिंह उम्र 42 साल साकिन A1006 लाईफ रिपब्लिक कालटे पाटिल NG वाडे पुणे थाना वाकर जिला पुणे महराष्ट्र हाल CCL कॉलोनी रायगढ।
पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी- दिनांक 24/07/2026
(गान्जा परिवहनकर्ता)-
01- श्रवण यादव पिता रामपति यादव उम्र 39 साल साकिन अमाव थाना चैनपुर जिला कैमूर(बिहार )
पूर्व मे जप्त सम्पत्ती-
01- गांजा 37.940 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 18,97,000 रुपये।
02- एक सिल्वर कलर का JETTA कार कीमती 06,00,000 रूपये।
03- 02 नग मोबाईल कीमती 06,000 रूपये।
जुमला जप्त सम्पत्ती कीमती 25,03,000 रूपये।
Author: Deepak Mittal









