रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए घोषित दीपावली अवकाश में संशोधन किया है। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अब दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक रहेगा।

इससे पहले शासन द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी आदेश में 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक कुल पांच दिनों का अवकाश घोषित किया गया था। नए आदेश के तहत अवकाश की अवधि में एक दिन की वृद्धि की गई है। अब विद्यार्थियों और संबंधित शिक्षण संस्थानों को कुल छह दिनों का अवकाश मिलेगा।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।
Author: Deepak Mittal









