176 साइबर अपराधों से जुड़े नेटवर्क का मुख्य सरगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

14 राज्यों में दर्ज मिले 176 मामले, कर्नाटक में 54 और बिहार में 46 FIR; तीन आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 1 अक्टूबर। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके कथित मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के एक वर्चुअल बैंक खाते की जांच में देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े 176 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक, खड़गांव थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 06/26 की जांच के दौरान आरोपियों द्वारा ठगी की रकम अलग-अलग नौ बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली। जांच में एक वर्चुअल बैंक खाता संख्या 211071614 भी सामने आया, जिसमें आरोपियों ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसी खाते के तकनीकी और बैंकिंग विश्लेषण के दौरान देशभर में दर्ज साइबर अपराधों से इसके संबंध सामने आए।

पुलिस का दावा है कि इस खाते से जुड़े नेटवर्क ने देशभर में 1.71 लाख से अधिक लोगों को निशाना बनाया, जबकि 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इससे संबंधित 176 FIR दर्ज मिली हैं।

कर्नाटक में सबसे अधिक मामले

पुलिस जांच के अनुसार कर्नाटक में 54, बिहार में 46 और तेलंगाना में 28 मामले दर्ज मिले हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 10, केरल में 8, महाराष्ट्र में 7, हरियाणा और तमिलनाडु में 6-6, दिल्ली में 4 तथा पश्चिम बंगाल में 3 FIR सामने आई हैं। अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान में भी एक-एक मामला दर्ज मिला है।

जिले में 31 शिकायतें

पुलिस के अनुसार, इसी नेटवर्क से संबंधित 31 शिकायतें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विभिन्न थानों में भी दर्ज थीं। इनमें अंबागढ़ चौकी थाने में 15, खड़गांव में 9, मोहला में 3, मानपुर में 2 तथा गोटाटोला और मदनवाड़ा थानों में एक-एक शिकायत शामिल है।

पश्चिम बंगाल से तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर जिला पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए 30 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य रजक, निवासी कोननगर नवोग्राम, थाना उत्तरपारा, जिला हुगली, जिसे पुलिस ने मुख्य सरगना बताया है; कृष्णा चौधरी, निवासी टीटागढ़, उत्तर 24 परगना; और सुमन वर्मा, निवासी टीटागढ़, उत्तर 24 परगना शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में खड़गांव थाने के प्रशिक्षु उप निरीक्षक अब्दुल रियाज, सहायक उप निरीक्षक धन सिंह महिलांगे, आरक्षक आशीष जोगी, आरक्षक नर्मदा प्रसाद पैकरा, महिला सहायक आरक्षक सरिता जाड़े तथा जिला साइबर सेल की टीम की भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अज्ञात बैंक खातों, संदिग्ध वर्चुअल बैंकिंग व्यवस्था और अनजान लोगों के साथ वित्तीय लेन-देन से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *