रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त कर दी गई है। इन सभी अभ्यर्थियों को प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पदस्थापना दी गई थी। हालांकि, निर्धारित समयावधि के भीतर संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण उनकी नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें दी गई पदस्थापना भी निरस्त कर दी गई है।
Author: Deepak Mittal









