एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश, तत्काल नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग के निर्देश
बिलासपुर : जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 22 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।


जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









