रायपुर: नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देश पर जिला रायपुर के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
इसी अभियान के अंतर्गत, दिनांक 07.10.2024 को थाना मौदहापारा क्षेत्र में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी।
इस दौरान अशोक ले-लैंड वाहन क्रमांक सीजी/04/पीवी/9088 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सन्नी कुमार सिंह, निवासी डी.डी. नगर, रायपुर मौजूद था।
जांच के दौरान, वाहन में कुल 51 कार्टूनों में रखी गई लगभग 928 किलोग्राम चांदी बरामद की गई। जब टीम ने चांदी के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो पेश किए गए दस्तावेज असंतोषजनक पाए गए।
टीम ने तुरंत जीएसटी विभाग को सूचित किया। जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर चांदी को जप्त कर लिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस पूरी कार्रवाई के तहत, पुलिस और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने कानून के अनुपालन में तत्परता दिखाई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8243883
Total views : 8292969