नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान
6263448923

महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र*


बीजापुर 06 अप्रैल 2024/ लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका को समझते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता सहित रस्साकसी, कबड्डी कुर्सी दौड़ जैसे खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की कार्य योजना बनाई गई है।
जिसके साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। एसएचजी समूह की 9000 महिलाओं ने इन गतिविधियों में भाग लेकर 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र, निर्भीक और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ ली।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं कार्य कर रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत 1072 समूहों की 9000 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी और आंगन और पंचायत भवन के आस पास रंगोली से शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी के लिए मतदाताओं से अपील की । महिलाएं रस्साकसी, कुर्सी दौड़, कबड्डी और ब्लाक स्तर पर क्रिकेट खेल कर अपने प्रतिनिधित्व का लोहा मनवा रही हैं।
*चुनाव का पर्व , देश का गर्व*
ग्राम पंचायत मुरदंडा के मरियम स्व सहयता समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती मूंगेल जिले की सभी महिला मतदाताओं से अपील करते हुए कहती है कि सभी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी भागीदारी निभाएं।
*महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने पहल*
1156 आंगनबाड़ी केंद्रों, स्व सहायता समूह एवं बीजादुतीर स्वयं सेवकों व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों में महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने कहा कि जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं और गतिविधि में महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही है। ग्रामीण महिलाएं आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इनके बेहतर परिणाम नजर आएंगे।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8171626
Total views : 8200310