दो राज्यों में जासूसी पर बड़ा एक्शन: ‘Operation Sindoor’ के दौरान पंजाब के 900 लोगों ने की पाक के लोगों से चैट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हरियाणा और पंजाब से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले कुछ लोगों के पकड़े जाने के बाद काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया कंटेंट की जांच तेज कर दी है।

पुलिस ने पंजाब में करीब 900 ऐसे लोगों की पहचान की है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के लोगों से चैट की है या कोई आपत्तिजनक कंटेंट शेयर किया है। इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके कंटेंट की पंजाब पुलिस गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये गतिविधियां भारत विरोधी तो नहीं हैं।

अहम जानकारियों के लीक होने की आशंका

जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि कहीं भारत से संबंधित कोई अहम जानकारी पाकिस्तान में बैठे विशेष लोगों को तो नहीं दी गई है। इस जांच के दौरान फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की गई चैट शेयर की गई फोटो और वीडियो सहित अन्य सभी कंटेंट की पूरी तरह से जांच की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि यह कंटेंट किस संदर्भ में संबंधित व्यक्ति के साथ या सार्वजनिक रूप से शेयर किया गया था। यह सारी जांच काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा की जा रही है और यदि किसी का कंटेंट आपत्तिजनक पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मिली सारी जानकारी एनआईए से भी साझा की जाएगी।

यूट्यूबर ज्योति के वीडियो भी जांच के दायरे में

भारत में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई हिसार (हरियाणा) की ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर भी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जांच में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि यूट्यूबर होने के चलते ज्योति ने पंजाब से भी कई वीडियो बनाए हैं। काउंटर इंटेलिजेंस अब उसके इन विभिन्न वीडियो की भी जांच करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं इनमें कोई ऐसा कंटेंट तो नहीं है जो पाकिस्तान की सेना या आईएसआई के लिए फायदेमंद हो और पंजाब के लिए नुकसानदेह साबित हो। यदि ऐसा कुछ भी पाया जाता है तो पंजाब पुलिस जरूरत पड़ने पर ज्योति मल्होत्रा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ कर सकती है।

यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है खासकर ऐसे समय में जब सोशल मीडिया का उपयोग गलत इरादों के लिए किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *