बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में प्रस्तावित अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और कार्य के सुचारू निष्पादन के लिए यह कदम उठाया गया है।
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर मंडल के बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) पर बॉक्स पुशिंग कार्य के तहत आरएच-गर्डर (RH-Girder) की लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। साथ ही तृतीय लाइन पर भी लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य प्रस्तावित है।
इन कार्यों के कारण निम्नलिखित गाड़ियां निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी—
-
गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू – 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
-
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155711
Total views : 8176192