ताजा खबर

8.40 लाख कैश और जहरीली दवाओं का जखीरा… लेकिन असली मास्टरमाइंड अब तक फरार!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम दुर्गापुर लारीपानी में देर रात की गई दबिश में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके घर से नशीली दवाओं का जखीरा और 8.40 लाख रुपये नगद जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर चल रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी कर सीमावर्ती क्षेत्रों में खपाई जा रही है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने दुर्गापुर लारीपानी निवासी धनुर्जय यादव के मकान की घेराबंदी की।

छापेमारी के दौरान मकान मालिक धनुर्जय यादव मौके से फरार मिला, लेकिन उसकी पत्नी तिलोत्तमा यादव (25 वर्ष) पुलिस के हत्थे चढ़ गई। तलाशी में भारी मात्रा में नशीली दवाएं और तस्करी से अर्जित नकदी बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर अवैध दवाओं का कारोबार करती है।

गवाहों की मौजूदगी में जब्त माल और नकदी को पुलिस ने सुरक्षित रखा है। इस मामले में तिलोत्तमा यादव को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, उसका पति धनुर्जय यादव अभी भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment