70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन: बिलासपुर में प्रेम विवाह ने सबको किया हैरान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र में एक अजब–गजब प्रेम कहानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह कर सबको चौंका दिया। मोहल्ले के लोग इस अनोखी शादी के साक्षी बने और दोनों को नवदांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। दादू राम गंधर्व उसी मोहल्ले में रोज़ी–मज़दूरी का काम करते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात 30 वर्षीय युवती से हुई। मुलाकातों का सिलसिला धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। दोनों ने समाज की परवाह न करते हुए शादी करने का फैसला लिया।

आज मोहल्ले के शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। वरमाला, सिंदूरदान और पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह की सभी रीति-रिवाज पूरे किए गए।

इस अनोखी शादी की सबसे खास बात यह रही कि पूरा मोहल्ला बाराती बन गया। बाजे-गाजे के साथ लोग नाचते-गाते हुए शादी में शामिल हुए। हर किसी ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

हालांकि उम्र के इस बड़े अंतर को देखकर लोग हैरान जरूर हैं, लेकिन दादू राम और उनकी दुल्हन के सच्चे प्रेम और समर्पण ने सबका दिल जीत लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *