जांजगीर में दिनदहाड़े खाद व्यापारी से 7 लाख की लूट… देसी कट्टा दिखाकर बदमाश फरार, पुलिस अलर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जांजगीर। जिले के नैला में शनिवार को एक बड़ी वारदात ने सनसनी फैला दी। यहाँ खाद व्यापारी से 7 लाख रुपये से अधिक की लूट कर बदमाश फरार हो गए। वारदात की खबर मिलते ही एसपी विजय पांडेय और एएसपी उमेश कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ जांच शुरू कर दी।

व्यापारी अरुण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह कलेक्शन की रकम बैग में रखकर स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान नैला में अचानक दो बदमाश पैदल आए और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने देसी कट्टा तानकर व्यापारी को धमकाया और बैग लेकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यापारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

एसपी विजय पांडेय ने कहा –
“यह एक बड़ी वारदात है, इसलिए मैं खुद मौके पर आया हूँ। बदमाशों की तलाश हर संभव दिशा में की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *