7 जुलाई को जगत के नाथ प्रभु जगन्नाथ भक्तों को देंगे दर्शन — बैलाडीला में निकलेगी भव्य गुंडिचा यात्रा
( बैलाडीला में है बस्तर संभाग का सबसे बड़ा जगन्नाथ मंदिर )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — बैलाडीला श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति उत्कल समाज किरंदुल एवं उत्कल समाज विकास समिति के तत्वावधान में 7 जुलाई को श्री श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा यानी रथ यात्रा श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का रथ निकलेगा । तो हर तरफ भगवान जगन्नाथ के जयकारों से नगर गुंजायमान होगा । रथ यात्रा राम मंदिर से शुरू की जावेगी जिसमे परंपरा अनुसार सोने की झाड़ू से झाड़ू मारने की परंपरा “छेरा पहँरा” एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुखिया निभाएंगे । विदित हो कि किरंदुल में बस्तर संभाग का सबसे बड़ा भगवान जगन्नाथ का मंदिर विगत माह ही बनकर तैयार हुआ है ।इस गुंडिचा यात्रा में हजारों श्रद्धालु किरंदुल दंतेवाड़ा,गीदम,नकुलनार,भांसी, बचेली,पालनार से पहुँचते है ।
नगर की मतुया सम्प्रदाय,नर नारायण सेवा संघ,जगन्नाथ सेवा समिति के भक्त जगन्नाथ पुरी से आएं भक्तों के भजनों पर जमकर झूमते नज़र आते हैं । इस दौरान रथ यात्रा को देखने और रथ को छूकर आशीर्वाद लेने की होड़ मची रहती है । भक्तो के लिए जगह जगह पानी टैंकर,प्रसाद की व्यवस्था रखी जाती हैं । रथयात्रा श्री राघव मंदिर से प्रारभ होकर अम्बेडकर पार्क,शापिंग सेंटर,बैंक चौक,पेट्रोल पम्प होते हुए फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल समाज मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में आएगी ।इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाती हैं । समापन पर भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता है ।उल्लेखनीय हैं कि 7 जुलाई को गुंडिचा यात्रा के पश्चात 11 जुलाई को हेरा पंचमी के दिन माता लक्ष्मी की डोली विशाल शोभायात्रा के साथ जगन्नाथ मंदिर से निकल कर उत्कल भवन स्थित गुंडिचा मंदिर पहुँचेगी ।एवं 15 जुलाई को बाहूडा यात्रा यानी रथ यात्रा की वापसी गुंडिचा मंदिर से निकलकर श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचेगी ।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168543
Total views : 8196242