6099 रुपये में मिल रहा 8GB तक की रैम वाला फोन, 2 जनवरी तक चलेगी बंपर सेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एंट्री लेवल सेगमेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, तो itel A50 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि अमेजन की itel Days में यह फोन बेस्ट ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

3जीबी रैम (मेमरी फ्यूजन फीचर के साथ 8जीबी तक की रैम) और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 6,099 रुपये है। 2 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में फोन पर 250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह डिस्काउंट ऑफर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स के लिए है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन कई बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।

आइटेल A50 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

आइटेस के इस फोन में आपको 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 3जीबी रैम दी गई है। मेमरी फ्यूजन फीचर की मदद से फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में आपको प्रोसेसर के तौर पर Mali G57 MP1 GPU के साथ ऑक्टा-कोर Unisoc T603 चिपसेट देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी टाइप-C चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर काम करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *