गांव में दबिश, घरों से बरामद हुई 60 लीटर कच्ची शराब! गुरूर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुरूर, बालोद।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पेटेचुवा में तीन लोगों को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब बिक्री की नकदी राशि भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी बोनी फॉस एक्का के पर्यवेक्षण में 18 जुलाई 2025 को की गई। थाना प्रभारी सुनील तिर्की के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर गांव के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई।

???? पकड़े गए आरोपी और उनके पास से मिली सामग्री:

  • टेमन लाल कोमरे (34 वर्ष)

    • 35 लीटर कच्ची महुआ शराब

    • अनुमानित कीमत: ₹3,500

    • बिक्री राशि: ₹200

  • इंदल सिंह गावडे (58 वर्ष)

    • 10 लीटर कच्ची महुआ शराब

    • कीमत: ₹1,500

    • बिक्री राशि: ₹100

  • प्रीतराम गोड (40 वर्ष)

    • 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

    • कीमत: ₹1,500

    • बिक्री राशि: ₹100

तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

???? पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका:

इस कार्रवाई में जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, उनके नाम निम्नलिखित हैं:

  • निरीक्षक सुनील तिर्की

  • सहायक उप निरीक्षक हरखराम बघेल

  • प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा

  • महिला प्रधान आरक्षक लैनी रावटे

  • महिला आरक्षक नमिता यादव

  • आरक्षक कोमल साहू, गेवेन्द्र नेताम, टोकेश्वर देवांगन, पिताम्बर निषाद, दिनेश नेताम, सुरेश पटेल सहित समस्त थाना स्टाफ गुरूर की सराहनीय भूमिका रही।

गुरूर पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर एक कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *