बस्तर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 26 लाख 97 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगदलपुर स्थित गोयल धर्मशाला में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास और देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, तथा सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप शामिल हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुकमा के आरोपी इस पूरे नेटवर्क में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। वे ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य इसे अलग-अलग राज्यों में पहुंचाते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208155
Total views : 8248046