6 शराब तस्कर अरेस्ट, पुलिस की चेकिंग के दौरान दबोचे गए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद जिले में नया सवेरा अभियान के तहत 77.560 लीटर अवैध शराब जब्त

गरियाबंद: जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा नया सवेरा अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 77.560 लीटर अवैध शराब जब्त की है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूमो वाहन से हो रहा था शराब का परिवहन

पहले मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि सूमो वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर फिंगेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम जमाही में नाकाबंदी कर वाहन की चेकिंग की। तलाशी के दौरान वाहन से दो जरीकैन में भरी 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में ग्राम सहसपुर के रहने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बाइक से ले जा रहा था शराब

दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति HF डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 DG 1753) से भारी मात्रा में शराब लेकर फिंगेश्वर से बोरसी की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने नहर किनारे घेराबंदी कर बाइक को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुमान सिंह ध्रुव (35) निवासी भेंड्री, थाना पाण्डुका बताया। तलाशी के दौरान एक थैले से देशी मसाला शराब के 22 पौवा और देशी प्लेन शराब के 20 पौवा, कुल 7.56 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,800 रुपये बताई गई है। साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. खिलेश साहू पिता परस राम साहू (36), निवासी सहसपुर

  2. घनाराम साहू पिता तोषु राम साहू (32), निवासी सहसपुर

  3. नरसू राम ध्रुव पिता सुखराम ध्रुव (44), निवासी सहसपुर

  4. त्रिलोकी वर्मा पिता भोज राम वर्मा (28), निवासी सहसपुर

  5. डिगेश साहू पिता तिरिथ राम साहू (31), निवासी सहसपुर

  6. खुमान सिंह ध्रुव पिता पवन कुमार ध्रुव (35), निवासी भेंड्री, थाना पाण्डुका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment