धमतरी। जिले में लगातार बारिश के चलते गंगरेल बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे महानदी का जलस्तर बढ़ गया है और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इस दौरान नवीन जोरातराई इलाके में एक बुजुर्ग टापू पर फंसा हुआ है, जो पिछले लगभग 5 घंटे से सुरक्षित नहीं निकल पाया। कुरूद थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू कार्य जारी है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस बुजुर्ग की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने और बाढ़ के पानी से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी आगे और भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155953
Total views : 8176586