बसना में 545 कट्टा अवैध धान जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर कसा शिकंजा

महासमुंद। जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर बसना तहसील में राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 545 कट्टा अवैध धान जब्त किया है।

दो स्थानों पर दबिश, 545 कट्टा धान बरामद

एसडीएम हरिशंकर पैकरा और तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू के मार्गदर्शन में राजस्व अमले ने ग्राम सलखण्ड और टांगपसा उपार्जन केंद्र में छापामार कार्रवाई की।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान—

  • ग्राम सलखण्ड से 400 कट्टा अवैध धान,

  • टांगपसा उपार्जन केंद्र से 145 कट्टा धान
    जब्त किया गया।

टांगपसा में जब्त धान की जांच में रबी फसल के धान की मिलावट भी पाई गई है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार, आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू

जप्त धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में धान तस्करी और अवैध भंडारण के खिलाफ ऐसी निगरानी आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment