मादक पदार्थ गाँजा के थोक और बिक्री करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : मुंगेली-मुंगेली जिले में चल रहे अवैध गांजा बिक्री करने व जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर तत्काल अंकुश लगाने हेतु जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर, तथा अति०पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  एस० एस० आर० घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारियों व साइबर सेल टीम मुंगेली द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है.

जिस तारतम्य में दिनांक 07.10. 2024 एवं 08.10.2024 को विशेष अभियान चलाकर मुखबीर की सूचना पर अवैध गांजा बिक्री करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी।

*पकड़े गए आरोपी*

(1)आरोपी अनिल कुमार खरसायन पिता स्व० जनक राम खरसायन उम्र 36 साल निवासी तिलक वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग० के कब्जे से 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 4800 रू तथा बिकी रकम 430 रु को आरोपी के किराना दुकान तिलक वार्ड मुंगेली से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क० 390/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है

(2)आरोपी सुनील शिवहरे पिता दुर्गा शिवहरे उम्र 33 वर्ष 02 रवि लहरे पिता स्व मुन्ना लहरे उम्र 31 वर्ष दोनो निवासी तिलक वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली छ०ग० के कब्जे से 40 नग 30 नग गांजा के पुडिया कुल वजनीय 258 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 1260 रू तथा बिकी रकम 740 रू को आरोपीयो के ठेला दुकान से जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क0 391/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

(3)दिनाक 08.10.2024 को आरोपी 01 दुर्गेश साहू पिता स्व. रमेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी गोड़खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली हा.मु. बामपारा मुंगेली 02 मुकेश निषाद पिता राजकमार निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी निवासी गोड़खाम्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली के कब्जे से 3 कि.लो 216 ग्राम किमती 15000 रू एवं एक मो० सा स्पलेण्डर प्लस बिना नंबर किमती 50,000 रू जुमला किमती 65,000 रू को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क० 393/2024 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*कार्यवाही में विशेष योगदान*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत उप. निरीक्षक जी.एस यादव, सउनि के.पी. जायसवाल, शत्रुहन खुटे, सउनि कमल फूल साहू प्र.आर भुवन चतुर्वेदी, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर, प्रमोद वर्मा, नोखेलाल कुर्रे, आरक्षक गिरीराज, अतुल सिंह, राकेश बंजारे, भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, मनोज टंडन, महेन्द्र ठाकुर, रवि श्रीवास, रवि चंन्द्र डाहिरे, टेकसिंह साहू, अजय चन्द्राकर, म.आर बबीता श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment