अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोबाइल पर कार्टून देख रही पांच साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। परिजन जिंदगी की आस में गांव के प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेकर दौड़े, लेकिन उन्होंने बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि बिना कानूनी कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ये मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा का है। जानकारी के मुताबिक गांव के महेश खड़गवंशी की पांच साल बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई मां सोनिया के मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट कर गिर गया। उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। सोनिया ने शोर मचा दिया। आनन-फानन में कामिनी को गांव के प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। कामिनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। 30 जनवरी को उसका 5वां जन्मदिन था। इस मामले प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168580
Total views : 8196283