5 नक्सलियों को ढेर कर लौट रहे जवानों पर हमला, बाल-बाल बचें सुरक्षाकर्मी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया। आज जवानों की वापसी के दौरान माओवादियों ने आईईडी ब्लास्टर कर दिया। हालांकि इस ब्लास्ट में जवान बाल बाल बचें। इधर जवान के जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बता दें कि नारायणपुर के जंगल में मुठभेड़ कल से चल रही है, जिसमें अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं। मौके से 3 नग 303 राइफल ,1 नग 12 बोर बंदूक के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया गया है। बताया जा रहा कि कल सुबह तक जवान वापस मुख्यालय पहुंचेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment