इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली और मुंबई आ रहे तकरीबन 400 यात्री इस्तान्बुल एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से ये यात्री यहां फंसे हैं। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
उनका आरोप है कि उन्हें खाना नहीं दिया गया, ना ही उन्हें ठहरने की जगह दी गई। कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हो गई।
एक यात्री ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा हमारी इस्तान्बुल से दिल्ली की फ्लाइट है, लेकिन तकरीबन 400 यात्री यहां एयरपोर्ट पर फंसे हैं। विमान की उड़ान का समय रात 8 बजे थे, लेकिन यह दोपहर 1.30 बजे तक के लिए विलंबित है। क्या ही बकवास है ये, क्या इस तरह से आप अपने यात्रियों के साथ बर्ताव करते हैं।
We have a flight from Istanbul to Delhi operated by @IndiGo6E almost 500 people stranded in the airport, actual time is 20:10 but now they said due to some unforeseen reason it is delayed to next day afternoon 13:30 pm, such bullshit, is this the way you treat your passengers pic.twitter.com/MXDdvnVnBX
— TARAKavignesh_ (@mtarakavignesh) December 11, 2024
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165352
Total views : 8191251