ताजा खबर

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, नेता समेत 4 गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, नेता समेत 4 गिरफ्तार
व्हाट्सऐप पर भेजे फर्जी नियुक्ति पत्र, बेरोजगार युवाओं से वसूले लाखों – पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में एक राजनीतिक पार्टी के नेता समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बेरोजगार युवाओं को खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी जैसे पदों पर नौकरी का लालच देकर करीब 22 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस जांच में पता चला कि इस ठगी रैकेट का मास्टरमाइंड मनोज साहू था, जिसने अपने साथी नेता मुकेश वर्मा, उसके भांजे रजत वर्मा और महेश हिरावं के साथ मिलकर युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजे। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के जरिए नकली दस्तावेज तैयार कर उम्मीदवारों को भेजे और ज्वाइनिंग डेट आगे बढ़ाने के लिए बार-बार कैबिनेट बैठक, आचार संहिता या मंत्री दौरे जैसे बहाने बनाए।

शिकायत से खुला फर्जीवाड़े का जाल

मामला तब उजागर हुआ जब दीपेश कुमार निषाद (26 वर्ष) नामक युवक ने 2 अक्टूबर को पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। दीपेश ने बताया कि गांव के ही मनोज साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर खाद निरीक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की थी। उसने दो लाख रुपये नकद और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। कुछ दिनों बाद उसे व्हाट्सऐप पर फर्जी नियुक्ति पत्र मिला, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली और पैसे भी वापस नहीं हुए, तब उसने पुलिस से संपर्क किया।

टाइपिंग सेंटर से बनते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भिलाई के सेक्टर-6 स्थित टाइपिंग सेंटर में तैयार कराता था, जिसे महेश हिरावं संचालित करता था। वह दस्तावेजों में बार-बार तारीख बदलकर पीड़ितों को भ्रमित करता था।

अब तक की जांच में सामने आया है कि यह गैंग 8 से अधिक युवाओं से 22 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • मनोज कुमार साहू (40 वर्ष) – अंजोरा, पुलगांव दुर्ग (मास्टरमाइंड)

  • मुकेश वर्मा (53 वर्ष) – भिलाई नगर (राजनीतिक नेता)

  • रजत वर्मा (25 वर्ष) – भिलाई नगर (भांजा)

  • महेश हिरावं (63 वर्ष) – हरिनगर, मोहन नगर (टाइपिंग सेंटर संचालक)

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी नौकरी के बदले पैसे की मांग अवैध है, और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment