बस्तर डबल मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, रंग-गुलाल लगाने से शुरू हुआ विवाद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर: Bastar जिले के ग्राम कलचा में रंग-गुलाल लगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला Nagarnar थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कलचा में मेला का आयोजन किया गया था, जहां लोग रंग-गुलाल खेल रहे थे। इसी दौरान दो युवक एक युवती को रंग-गुलाल लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब इसकी जानकारी युवती के प्रेमी और उसके दोस्तों को मिली, तो वे नाराज हो गए।

आरोप है कि चारों युवकों ने मिलकर उमेश बघेल (23) और रोहित बघेल (17) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Maheshwar Nag ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment