अंबिकापुर :  बाल संप्रेषण गृह से 3 बच्चे फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर के गंगापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 3 अपचारी बालक बीते रात दीवार फांदकर भाग निकले। इसकी मौखिक सूचना गांधीनगर पुलिस को दे दी गई है।

तीनों नाबालिग सूरजपुर और सरगुजा जिले के हैं। दोपहर बाद तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर में संचालित बाल संप्रेक्षण गृह के तीन अपचारी बालक रात में कमरे से बाहर निकलकर किसी तरह परिसर के अहाते के पास पहुंच गए।

तीनों अहाता फांदकर भाग निकले। इसकी जानकारी बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह लगी।

अपचारी बालकों की तलाश में पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *