
शैलेश शर्मा घरघोड़ा : छःग शासन एवं संचालक आयुष विभाग के दिशा निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर मीरा भगत एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस आर पैकराकी कुशल मार्गदर्शन में विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम कंचनपुर में कल दिनांक 31/8/24को शनिवार को स्कूल परिसर में विकास खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें कुल 294 रोगियों का निदान कर जिसमें 55 रोगियों का रक्त परीक्षण कर नि शुल्क दवाई वितरण किया गया।
इस मेले में डॉक्टर M B गुप्ता द्वारा विभाग की योजनाओं एवं शिविर का उद्देश्य के बारे में और खानपान आहार विहार एवं योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ओर डेंगू के रोकथाम के लिए उपाय बताया गया।
मेले का शुभारंभ उधव राठिया सरपंच कंचनपुर एवं खुलोबाई जनपद सदस्य घरघोड़ा एवं डा.एस आर पैकरा B M O C H C घरघोड़ा और कंचनपुर स्कूल के समस्त शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवंतरी जी की पुजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस शिविर में आयुष विभाग से डॉक्टर राज कुमार नायक,डॉक्टर पी के पाणिग्रही डॉक्टर नागेंद्र नायक,डॉक्टर प्रेम नारायण राठिया एलोपैथिक विभाग से कु मेनका एवं मनोज राठिया , विजय बेहरा फार्मासिस्ट करुणा सिदार पदम लोचन सिदार नेअपनी सेवाएँ दी
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179855
Total views : 8211089