इतिहास के पन्नों में 28 नवंबरः कैप्टन इंद्राणी ने रचा इतिहास, पहली कॉमर्शियल वुमन पायलट का रिकॉर्ड बनाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

28 नवंबर 1996 से पहले तक एयरबस A-300 सिर्फ पुरुषों ने उड़ाया था लेकिन इस तारीख को इतिहास बदल गया। कैप्टन इंद्राणी सिंह ने इसे उड़ाकर इतिहास रचा। वो ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं और ए‍शिया की पहली कॉमर्शियल महिला पायलट बनीं।

वो इस विमान की कमांडर भी रहीं। बंगाली परिवार में जन्‍मीं और दिल्‍ली में पढ़ी-लिखीं इंद्राणी ने ऑल इंडिया ग्‍लाइड‍िंग क्‍लब ज्वाइन किया। इंद्राणी को 1986 में पायलट का लाइसेंस मिला और कुछ समय बाद वो एयर इंडिया के बोइंग 737 की पायलट बनीं। 1989 में उन्‍हें एयरबस 320 चलाने की ट्रेनिंग के लिए फ्रांस भेजा गया। ट्रेनिंग के बाद सफलतापूर्वक एयरबस 320 से उड़ान भरी।

वो इसे उड़ाने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट बनीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद संजीदा रहीं इंद्राणी सिंह ने 1996 में लिट्रेसी इंडिया के नाम से एनजीओ की शुरुआत की। 5 बच्‍चों से इसकी शुरुआत हुई जो 25 हजार बच्चों तक पहुंच गया। आज भी वो महिला व बच्चों की शिक्षा को लेकर अभियान चला रही हैं। सामाजिक बदलाव लाने के लिए उन्‍हें वुमन अचीवर्स अवॉर्ड 2009 और इंटरनेशनल कांग्रेस फॉर वुमेंस गॉडफ्रे फ‍िलिप स्‍पेशल अवॉर्ड भी सम्‍मान‍ित किया जा चुका है।

अन्य अहम घटनाएंः

1520- फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर पार करने की शुरुआत की।

1660- लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन।

1676- बंगाल की खाड़ी के तट पर महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसिसियों का कब्जा।

1814- द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821- पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1893- न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912- इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1956- चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1966- डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1990- चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1996- कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997- आईके गुजराल का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा।

1999- एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001- नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हेलीकॉप्टर मांगे।

2002- कनाडा ने हरकत उल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006- नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि।

2007- दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012- सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल।

जन्म

1922- भगवत झा आजाद- बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1927- प्रमोद करण सेठी- प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

1945- अमर गोस्वामी- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

निधन

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान विचारक, समाजसेवी तथा क्रान्तिकारी।

1962- सी डे- बंगाल के प्रसिद्ध गायक।

1980- बीएन सरकार- प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स कलकत्ता के संस्थापक।

1994- भालजी पेंढारकर- प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता-निर्देशक।

1989- देवनारायण द्विवेदी- हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।

1981- शंकर शेष- हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

November 2025
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Leave a Comment