मिशन वात्सल्य योजना के तहत न्यू बस स्टैंड प्रतीक्षालय में स्थापित, हेल्पलाइन 1098 से सीधे जुड़ी
दुर्ग/छत्तीसगढ़:
दुर्ग जिले में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मिशन वात्सल्य योजना के तहत 24 घंटे संचालित होने वाली चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य जिले के जरूरतमंद, बेसहारा और संकटग्रस्त बच्चों को तत्काल सहायता और संरक्षण प्रदान करना है।
इस सुविधा का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग द्वारा किया गया। हेल्प डेस्क का संचालन न्यू बस स्टैंड प्रतीक्षालय के भूतल कक्ष क्रमांक-02, अनुसूचित जाति ब्लॉक में किया जा रहा है और यह पूरी तरह 24×7 कार्यरत रहेगा।
मुख्य उद्देश्य:
-
0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को सुरक्षा, देखरेख और संरक्षण प्रदान करना।
-
शोषण, परित्याग, बाल मजदूरी, सड़क पर रहने या अन्य आपात स्थितियों में फंसे बच्चों को तुरंत सहायता मुहैया कराना।
हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों और कॉल्स का आकलन प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी करेंगे और आवश्यकतानुसार पुनर्वास, परामर्श, चिकित्सा सहायता और कानूनी सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, बच्चों को सुरक्षित स्थान या शेल्टर होम तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल दुर्ग जिले में बाल सुरक्षा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। अब किसी भी जरूरतमंद बच्चे को दिन-रात 1098 पर कॉल करके मदद प्राप्त हो सकेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8180941
Total views : 8212553