खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, पंडरी और खम्हारडीह के 152 वारंटियों को भेजा गया जेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह क्षेत्रों में फरार वारंटियों की तामीली के लिए सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 152 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उनके खिलाफ जारी वारंट तामील किए गए।

थाना-वार कार्रवाई में खमतराई थाना क्षेत्र से 27 स्थायी वारंट और 13 गिरफ्तारी वारंट, उरला थाना से 38 स्थायी वारंट और 3 गिरफ्तारी वारंट, गुढ़ियारी थाना से 17 स्थायी वारंट और 18 गिरफ्तारी वारंट, पंडरी थाना से 18 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट तथा खम्हारडीह थाना से 10 स्थायी वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

अभियान के सारांश के अनुसार कुल 110 स्थायी वारंट एवं 42 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment