पैगम्बर साहब की पैदाइश के 1500 साल,मुस्लिम समाज ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

197 लोगो ने करवाया हेल्थ चेकअप,वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने की शिरकत

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- हुजूर पैगंबर साहब के यौमे पैदाइश के 1500 वां साल के मौके पर सुन्नी मुस्लिम जमात मुंगेली की तरफ से स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुस्लिम जमातखाना गांधीवार्ड में किया गया। जिसमें मुंगेली जिला अस्पताल से डॉक्टरों की विशेष टीम के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।

स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से मुस्लिम जमात खाना गांधी वार्ड में शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा जिसमें 197 लोगों ने अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता दिखाकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया साथ ही शिविर के माध्यम से होने वाले बीमारियों के लिए निशुल्क दवाई भी वितरण की गई। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन सहित पैथोलॉजी लेब के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी।

डॉक्टरों की टीम के द्वारा बखूबी लोगों का इलाज कर इस शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। मुस्लिम समाज के सबसे बड़े गुरु पैगंबर साहब के 1500 वा जन्मदिन के अवसर पर इस तरीके का आयोजन जिले में पहली बार किया गया जिसमें सामाजिक लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । स्वास्थ्य शिविर में लोगों का भारी उत्साह देखा गया।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा भी एकदिवसीय विशेष प्रवास के अवसर पर जमातखाना गांधी वार्ड मुंगेली में पहुंचकर उनके द्वारा भी पंजीयन कर पर्ची कटवा कर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और पूरे मुस्लिम समाज को इस आयोजन के लिए विशेष बधाइयां भी दी।

सुन्नी हन्फ़ी कच्छी मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद वाजिद ने बताया कि हुजूर पैगंबर साहब के 1500 वां यौमे पैदाइश के मौके पर सभी समाज और वर्ग के लोगों के सेहत का ध्यान रखते हुए एक दिवसीय निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज के द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।

इस शिविर में शहर के लोगों के द्वारा लगभग 197 लोगों ने इस शिविर का निःशुल्क लाभ उठाया..पैगम्बर साहब का फरमान है कि जिस देश में रहते हो उस देश से मोहब्बत करो इसी के तर्ज पर आपसी भाईचारा निभाते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया आगे भी सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए आपसी भाईचारा को ध्यान रखते हुए इस तरीके का आयोजन सभी वर्ग एवं समुदाय के लिए किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *