सुकमा। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुल 15 नक्सलियों ने सुकमा मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। इन सभी नक्सलियों पर मिलाकर 48 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में—
4 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था
2 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था
आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। इनमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगातार चल रही दबाव की कार्रवाई, बेहतर पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के कारण नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रशासन ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिलाने की बात कही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164973
Total views : 8190787