कोचिया के घर से 1265 बोरी अवैध धान जब्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर पिथौरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी जारी है। इसी क्रम में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी में प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कोचिया के घर से 1265 बोरी अवैध धान जब्त किया है।
प्राप्त सूचना पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पिथौरा बजरंग अग्रवाल, नायब तहसीलदार और हल्का पटवारी की संयुक्त टीम ने दिनेश अग्रवाल के घर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर में लगभग 3000 बोरी धान भंडारित पाया गया। पूछताछ में दिनेश अग्रवाल ने 1735 बोरी धान के लिए कृषि उपज मंडी का सौदा पत्रक प्रस्तुत किया, लेकिन शेष 1265 बोरी धान के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
राजस्व विभाग की टीम ने नियमानुसार 1265 बोरी धान को जब्त कर लिया है और मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर लंगेह ने जिले में अवैध रूप से धान की खरीदी, बिक्री और भंडारण पर कड़ी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199310
Total views : 8237023