रायपुर/तेलंगाना: तेलंगाना में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, कुल 124 नक्सलियों ने हथियारों के साथ सरेंडर किया है। इनमें माओवादी संगठन के कई अहम कैडर भी शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी संगठन के चीफ देवजी की पीएलजीए (PLGA) कमांडर टीम के सदस्य भी इस सरेंडर में शामिल हैं। इससे नक्सल संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।
सरेंडर कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरेंडर करने वाले माओवादियों और सरकार की नक्सल नीति को लेकर अहम जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आत्मसमर्पण करने वालों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। इस सामूहिक सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8204513
Total views : 8243571