छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 16 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए हैं। इसमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया है। इसकी जानकारी दक्षिण बस्तर जोनल कमेटी के सचिव गंगा ने पर्चा जारी कर दी है। दामोदर पर 50 लाख का इनाम घोषित था।

12 नक्सलियों के शवों को फोर्स और 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग अपने साथ लेकर चले गए। नक्सलियों का कहना है कि इस गोलीबारी में पुलिस को भी नुकसान हुआ है। गंगा ने जो पर्चा जारी किया है उसमें लिखा है कि, इस मुठभेड़ में SCM दामोदर दादा, PPCM हुंगी, देवे, जोगा, नरसिंहराव समेत कुल 18 साथी मारे गए हैं।

जवानों ने घटनास्थल से हथियार समेत BGL लॉन्चर भी बरामद किए हैं। बड़ी बात है कि एक बार फिर से हिड़मा और नक्सली देवा पुलिस की गोली से बचकर निकल गए हैं। अफसरों का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155635
Total views : 8176097