8 पुरुषों से संबंध बनाकर पैदाˈ किए 11 बच्चे टोटल 30 का टारगेट है वजह सुनकर रह जाओगे दंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारत में एक कहावत मशहूर है। हम दो हमारे दो। वहीं चीन में देखा जाए तो कुछ समय पहले हम दो हमारे एक का चलन चला था। वैसे भी आज के महंगाई के जमाने में कोई भी दो या तीन से ज्यादा बच्चे नहीं करता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसके घर बच्चों की पूरी क्रिकेट टीम है। यानि उनके 11 बच्चे हैं।

8 मर्दों से हैं 11 बच्चे

यदि आप 11 बच्चों वाली बात सुनकर हैरान हैं तो जरा ठहरिए, कहानी का असली ट्विस्ट अभी बाकी है। महिला के ये 11 बच्चे 8 अलग-अलग मर्दों से हैं। अब महिला जल्द 19 और बच्चों की प्लानिंग कर रही है ताकि उनके कुल 30 बच्चे हो जाए। अलग-अलग मर्दों से इतने बच्चे पैदा करने के पीछे महिला ने एक वजह भी बताई। यह वजह सुन आप लोटपोट हो जाएंगे।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टिकटॉक सेलिब्रिटी बड़ी वायरल हो रही है। इस महिला का नाम फाई है जो कि अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस में रहती हैं। फ़ाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनके 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 11 बच्चे होने की वजह से उन्हें कई बार आलोचना का सामना भी करना पड़ता है।

ऐसे करती है सबको मैनेज

कुछ लोगों ने महिला पर आरोप लगाया कि उन्होंने इतने बच्चे इसलिए पैदा किए ताकि सरकारी भत्ते से मिलने वाली सहायता से उनका घर चल सके। हालांकि महिला ने लोगों का मुंह बंद करते हुए एक सरकारी कागज दिखाया। इसमें लिखा था कि उन्हें बच्चों की मदद के लिए चाइल्ड सपोर्ट के रूप में सिर्फ 10 डॉलर प्रति महिना ही सरकार से मिलता है।

 कुछ यूजर्स ने उनसे ये भी पूछा था कि वह इतने सारे बच्चों के साथ कैसे मैनेज कर लेती हैं। क्या वे उन्हें परेशान नहीं करते। इस पर महिला ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनके सभी बच्चे खुशी से नाच रहे थे। इस वीडियो से महिला ये कहना चाहती थी कि उनके बच्चे साथ में खुशी खुशी रहते हैं।

इसलिए अलग-अलग मर्दों से पैदा किए बच्चे

अब आखिरी सवाल अभी भी बरकरार है कि महिला ने इतने सारे बच्चे 8 अलग-अलग मर्दों से क्यों किए हैं? इसका जवाब महिला ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि वह चाहती थी कि उनके बच्चों पर पिता का साया हमेशा बना रहे। इसलिए यदि उनके 8 पिताओं में से दो-चार इधर उधर चले भी गए। (किसी और महिला के पास या मर गए) तो भी बच्चों के ऊपर बाकी पिता का हाथ रहेगा।

महिला ने अपने तर्क को एक उदाहरण देकर भी समझाया। उन्होंने कहा यदि आपके पास 5 जरूरी सामान है। और उसमें से 2 कहीं गुम हो जाए तो भी आपके पास 3 सामान तो रहते हैं। इससे आपका काम नहीं रुकता है। तो कुल मिलाकर महिला ने एक बैकअप प्लान के तौर पर इतने मर्दों से इतने बच्चे पैदा किए। वैसे महिला ने ये भी कहा कि वह 19 बच्चे और पैदा करेंगी। लेकिन बाद में वह बोली कि मैं मजाक कर रही हूं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *