पूंजीपथरा पुलिस की सक्रियता से अवैध कबाड़ परिवहन में संलिप्त तीन ट्रकों से 10.8 मीट्रिक टन स्र्कैप की जब्ती..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण पर प्रभावी कार्रवाई जारी है।  इसी क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा, निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में एक बार फिर अवैध कबाड़ पर कार्रवाई की गई है।

कल, दिनांक 15 नवंबर 2024 की शाम, पूंजीपथरा पुलिस ने क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम उज्जपुर अंजनी स्टील प्लांट के पास से तीन संदिग्ध ट्रकों को रोका। 


वाहन जांच के दौरान ट्रकों में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुरानी साइकिलें और मोटर पार्ट्स पाए गए। जब वाहन चालकों से कबाड़ के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे इसे प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।

चोरी की संपत्ति होने के संदेह में पुलिस ने ट्रकों और उनमें लदे कुल 10.820 मीट्रिक टन स्क्रैप, जिसकी कीमत 3,88,485 रुपये आंकी गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है। 

*पकड़े गए आरोपितों की जानकारी* 

1. लखंदर राम (35 वर्ष), निवासी खैरपुर, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़। उसके ट्रक (क्रमांक CG13X1109) में 2.420 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 96,800 रुपये थी। 

2. अजीत प्रजापति (28 वर्ष), निवासी बंजारी, थाना पाटन, जिला पलामू, झारखंड। उसके ट्रक (क्रमांक CG13AW0337) में 3.7 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 1,34,000 रुपये थी। 

3. सुल्तान खान (57 वर्ष), निवासी आजाद मोहल्ला, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर। उसके ट्रक (क्रमांक CG14D0528) में 5 मीट्रिक टन स्क्रैप जिसकी कीमत 1,57,685 रुपये थी। 

          थाना पूंजीपथरा में तीनों वाहन चालकों पर पृथक-पृथक धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है । निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लाजरूस मिंज, विनीत तिर्की और हमराह स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *