09 मार्च को आयोजित हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान

 

         6263448923

 

 

आपसी समझौता, आपराधिक प्रकरण सहित राजस्व न्यायालय के नामांतरण, बटवारा जैसे प्रकरणों का हुआ निराकरण

 

जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर
जरखान नवभारत टाइम्स 24 7 ब्यूरो प्रमुख बीजापुर

बीजापुर 11 मार्च 2024- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं श्री विजय कुमार होता, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला द0ब0 दंतेवाड़ा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में श्री ताजुद्यीन आसिफ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर पीठासीन अधिकारी, खण्डपीठ क्रमांक 01 बीजापुर, राष्ट्रीय लोक अदालत बीजापुर जिला बीजापुर (छ.ग.) द्वारा 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

श्री ताजुद्यीन आसिफ, पीठासीन अधिकारी खण्डपीठ क्रमांक-01, बीजापुर राष्ट्रीय लोक अदालत जिला बीजापुर द्वारा खण्डपीठ सदस्य श्री पी वेणुगोपाल राव अधिवक्ता एवं श्री लक्ष्मीनारायण गोटा अधिवक्ता की उपस्थिति में आपराधिक प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण का “राष्ट्रीय लोक अदालत” में शमन/प्ली बारगेनिंग/स्वीकारोक्ति के आधार परा निराकरण किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति जिला बीजापुर के तारतम्य में “राष्ट्रीय लोक अदालत” में पक्षकरों में मध्य आपसी समझौता कराकर, आपराधिक 13 प्रकरण एवं राकाम्य लिखित अधिनियम के 06 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी पक्षकारों के मध्य राजीनामा कर 01 प्रकरण का निराकरण किया गया है तथा जिला बीजापुर के यातायात नियमों का उल्लंघन संबंधित ट्रैफिक 271 प्रकरण तथा आबकारी विभाग से 30 प्रकरण का निराकरण कर कुल 301 प्रकरणों में शासन के पक्ष में राशि 84200/ रूपये राजसात किया गया है। जिला बीजापुर के जलकर, विद्युत बिल बकाया राशि दूरसंचार विभाग के बकाया बिल एवं बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन के कुल 1017 प्रकरण में समझौता राशि 85856/रूपए का भी निराकरण किया गया। जिले के राजस्व न्यायालय द्वारा भी खातेदारों के मध्य आपसी बटवारा मामला, नामांतरण मामला एवं अन्य राजस्व संबंधित मामले सहित कुल 1001 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

“राष्ट्रीय लोक अदालत” में व्यवहार न्यायालय बीजापुर के न्यायालयीन कर्मचारी श्री पीताम्बर सिंह मण्डावी प्रस्तुतकार, श्री सुरजीत कोरम सहायक ग्रेड-3, श्री सुनील कुमार मौर्य वाहन चालक, श्री विरेन्द्र भास्कर भृत्य एवं श्री डोमेन्द्र कुमार साहू, कोर्ट मोहर्रिर व श्री कैलाश चन्द्रवंशी कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित थे।

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

 

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

 

 *जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

 

 (*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

 

*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*

 

 *????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *