रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी।
छत्तीसगढ़ इस वर्ष रजत जयंती वर्ष मना रहा है, क्योंकि राज्य की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। इस कारण सरकार ने इसे अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित किया है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 1 नवंबर को राज्योत्सव रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यह उत्सव अगले 25 हफ्तों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित होगा।
पीएम मोदी को इस उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है और इसके लिए पत्र भी भेजा गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179143
Total views : 8210115