, कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि सभी होटल और रेस्टोरेंटस में व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए ताकि बुजुर्गों और असहाय लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने बैगा युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के निर्देश कौशल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए। शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा युवाओं को वहीं उनके निवास के आस-पास ही कौशल विकास की ट्रैनिंग दी जाए। वे अपने आस-पास के परिवेश से भलीभांति परिचित होते हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना में अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिले के चिन्हांकित सभी पीव्हीटीजी समुदाय के लोगों को योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। प्रभावी कार्ययोजना बनाते हुए शिविरों के जरिए उन्हें सभी विभागों के समन्वित सहयोग से योजनाओं का फायदा पहुंचाने कहा। कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की भी समीक्षा की। गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरीकेडिंग, साज-सज्जा, परिवहन, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पुरस्कार, निमंत्रण जैसे विभिन्न कार्यो के लिए विभाग प्रमुखों को दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कलेक्टर ने टीएल, राजस्व के लंबित मामलों की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकृत करने कहा। बैठक में एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165933
Total views : 8192109