हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां 13 मई से: 7 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 मई से 7 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 8 जून को शनिवार और 9 जून को रविवार होने के कारण 10 जून से नियमित कार्य प्रारंभ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अवकाश के दौरान हाईकोर्ट रजिस्ट्री में नियमित कार्य होगा। इस दौरान अधिवक्ता प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी भी अति आवश्यक मामले में वेकेशन जज चीफ जस्टिस का अनुमोदन प्राप्त करने के बाद किसी अन्य जज के साथ अपने कार्यदिवस का आदान-प्रदान कर सकते हैं। यही नहीं अवकाश के दौरान सोमवार व शुक्रवार को अवकाशकालीन बेंच रहेगी। इस लिहाज से 13, 17, 20, 27 व 31 मई और 3 व 7 जून को अवकाशकालीन बेंच लगेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment